त्यौंथर में भव्य कलश यात्रा के साथ नव दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारम्भ

त्यौंथर नगर के रावणा दशहरा मैदान में आयोजित नव दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य शुभारम्भ एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु, माताएं और बहनें सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शामिल हुए। "जय श्रीराम" और भक्ति गीतों की गूंज से पूरा नगर भक्तिमय हो गया।

मानस विदुषी इंजी० ग्रीषा शुक्ला स्वयं भी इस कलश यात्रा में शामिल रहीं। उन्होंने भक्तों के साथ पदयात्रा करते हुए भगवान श्रीराम के जयकारों के बीच नगरवासियों को धर्म और संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया।

कलश यात्रा रावणा मैदान से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री राम जानकी मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मां तमसा आरती घाट में जल भरने के उपरांत कथा स्थल पर श्रीराम कथा का विधिवत शुभारम्भ हुआ।

कथा वाचिका ग्रीषा शुक्ला के मुखारविन्द से श्रीराम कथा का रसपूर्ण वाचन प्रारंभ होते ही श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे और पूरे पंडाल में भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

यह नव दिवसीय श्रीराम कथा 18 मार्च तक प्रतिदिन आयोजित होगी, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु धर्म लाभ प्राप्त करेंगे।

उपस्थित विशिष्ट व्यक्ति

  • नगर परिषद त्यौंथर प्रथम महिला नागरिक कृष्णावती शुक्ला
  • विनोद शुक्ल
  • लोकमणि शुक्ल
  • अमरनाथ सोनी
  • रजनीश पांडेय
  • डॉ कृपाशंकर शुक्ला
  • विकल्प शुक्ल
  • मिथिलेश तिवारी
  • प्रवीण शर्मा
  • अमरनाथ गौतम
  • सुभाष दुबे
  • शिवाकांत शुक्ला
  • राजन शुक्ल
  • अनिकेत मिश्रा

इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन माताएं और बहनें उपस्थित रहीं।