बड़वानी :-कलेक्टर जयति सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागृह में  आयोजित समय-सीमा सह अंतर विभागीय समन्वय संबंधी बैठक ली। इस दौरान विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर सिंह ने जिले में जनगणना 2027 के तहत सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और सीएमओ को निर्देश दिए कि यह शासन का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें समयबद्धता अनिवार्य है। वहीं बैठक में बताया गया कि नगरीय क्षेत्र पानसेमल और खेतिया में प्रथम चरण का कार्य अंतिम चरण में है। एवं ग्रामीण क्षेत् में अब तक 85: कार्य पूर्ण हो चुका है।

*टीएल बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश*

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत एनीमिक महिलाओं की पहचान व प्रबंधन, गेहूं एवं चना उपार्जन, पीएम स्वानिधि, खाद वितरण, क्रियाशील पंचायत एवं शाला भवन निर्माण, पीएम आवास की समीक्षा की। बैठक में सीएम हेल्पलाइन प्रकरण, राजस्व कार्यों तथा जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिपं सीईओ काजल जावला, अपर कलेक्टर सोहन कनाश, संयुक्त कलेक्टर रवि वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।