राशन नही मिलने पर ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट
उचेहरा - जनपद के अतरवेदिया गांव के दर्जन भर से अधिक ग्रामीण खाद्यान न मिलने से कलेक्ट्रेट पहुंच अपनी फरियाद सुनाई ग्रामीणों का कोटेदार पर सीधा आरोप है कि उन्हें जनवरी माह से राशन नहीं दिया गया है। जिसके चलते उनके घर का चूल्हा जलना मुश्किल हो रहा है। कलेक्ट्रेट पहंचे ग्रामीणों ने मांग की है कि जांच उपरांत कराए उन्हें जल्द राशन दिलवया जाए जिससे उनके घर के चूल्हे जल सके। मौके पर अधिकांश ग्रामीणों ने बताया कि पेशे से हम लोग मजदूर हैं और मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। सरकारी राशन दुकान से उन्हें जो अनाज मिलता है उसी से उनके घर के चूल्हे जलते हैं। गौरतलब है कि क्षेत्र के ग्रामीण बीते दिनों होली के दिन तालाब में जल सत्याग्रह किया था औऱ प्रशासन ने जल्द खाद्यान देने का भतोषा फिलाया था इसके बाद यह सत्याग्रह समाप्त हुआ लेकिन जब प्रशासन अपने वादे पर खरा नही उतरा तो मजबूरन ग्रमीण जिला कलेक्ट्रेट पहुंच फिर से अपनी वही मांग को दोहराया अब मम्मीद लगाई है कि जल्द ही उनके हक का खाद्यान उन्हें मिल सकेगा ।

Continue With Google
Comments (0)