बड़वानी :-खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग ने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में कार्यशाला आयोजित की। खाद्य सुरक्षा विभाग के पंकज आंचल ने पैक्ड खाद्य पदार्थ, जिनमें निर्माण तिथि, एक्सपायरी, उपयोग करने की अवधि, पदार्थ जिससे बना है, उसके घटकों की जानकारी, सामग्री की गुणवत्ता, दूध और दूध उत्पाद आदि में मिलावट को किस प्रकार से घर पर ही जांचा जा सकता है, उसकी जानकारी दी गई। नापतौल विभाग के अंबिकेरा चौहान ने भी उपभोक्ताओं को पैक्ड सामग्री में पैकेट पर उपभोक्ता के लिए टोल फ्री नंबर तथा पैकेट में पैक्ड मात्रा अंकित होना, आवश्यक होकर मिठाई खरीदी के दौरान डब्बे का वजन मिठाई के वजन में शामिल नहीं किया जाए और सत्यापित अवधि की जानकारी दी। खाद्य आपूर्ति अधिकारी भारत सिंह जमरे ने विश्व उपभोक्ता दिवस आयोजन पर अपनी बात रखी और उपभोक्ताओ के मौलिक अधिकार जैसे, सुरक्षा चुनना, चुने जाना, सुचना पाना, सुने जाना, निवारण का अधिकार की जानकारी दी। उपभोक्ता फोरम जिला राज्य व राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम की जानकारी से अवगत कराया। कार्यक्रम में उपभोक्ता हितेषी मंच के गुलाबचंद गुप्ता, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भोला मंडलोई, वंदना बुंदेल और उपभोक्ता उपस्थित रहे।