अनूपपुर/कोतमा तहसील,वन परिक्षेत्र के चुकान गांव के जंगल में गुरुवार की शाम गांव की कुछ लोगों के साथ एक युवक हाथी देखने गया जो वीडियो बना रहा था इसी दौरान हाथी के चिघाडं कर दौड़ाने से दौड़ने दौरान गिरने से घायल होने पर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है वही वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचकर हाथी के विचरण पर निगरानी रखते हुए ग्रामीणों को सचेत एवं सतर्क रहने की अपील की अपील की है।
05 मार्च की सायं बीट चुकान अंतर्गत वन कक्ष क्रमांक पीएफ 471 में एक जंगली हाथी के विचरण की सूचना ग्रामीणों को प्राप्त हुई इस दौरान ग्राम चुकान बाकी बांध के पास सायं जंगली हाथी द्वारा आसपास उपस्थित ग्रामीणों को दौड़ाया गया इस दौरान ग्राम चुकान निवासी दारा सिंह पिता राम सिंह पोर्ते उम्र 21 वर्ष वार्ड नंबर 13 ग्राम चुकान ग्राम पंचायत चुकान थाना भालूमाड़ा तहसील कोतमा निवासी हाथी के द्वारा दौड़ाये जाने पर भागते समय गिरकर घायल हुए। जिसके कारण दारा सिंह के पैर हाथ चेहरे में गिरने से छिल जाने के कारण घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार हेतु तत्काल मौके से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा लाकर भर्ती कराया गया जिनका उपचार चल रहा है डॉक्टरों द्वारा वर्तमान में उनकी स्थिति स्वस्थ बताई गई। दारा सिंह पॉलिटेक्निक कॉलेज शहडोल में प्रथम वर्ष के छात्र हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में परिक्षेत्र सहायक लतार अभिलाष सोनी एवं बीटगार्ड लतार अवध नरेश शुक्ला मौके पर पहुंचे घायल व्यक्ति को देखें तथा तात्कालिक सहायता राशि प्रदान किया गया घायल व्यक्ति का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा में जारी है
विदित है कि चार हाथों का समूह विगत कई दिनों से वन परीक्षित थाना एवं तहसील दुपहरी के धन्यवाद दीप के जंगल में निरंतर वितरण कर रहे हैं जो बुधवार के दिन से दो अलग-अलग भागों में बट गए हैं बुधवार की रात एक हाथी सोन नदी पार कर पड़ौंर गांव के संतोष चौधरी के खेत में पहुंचकर खेत में लगी चना की फसल को खाते हुए विचरण करने की सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गई रही है।

Continue With Google
Comments (0)