गंजबासौदा। गुरु नानक जयंती के पूर्व सिख मोहल्ला स्थित गुरुद्वारे से प्रति दिन सुबह 4:30 बजे से प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें समाज के सब लोगों द्वारा भाग लिया जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग गुरु नानक देव के भजन कीर्तन अरदास एवं प्रसाद में शामिल हो रहे है। सिख मोहल्ला में प्रतिदिन समाज के बंधु अरदास करना भजन कीर्तन के द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर गुरु नानक देव के वचनों को श्रवण कर रहे हैं ।साथ ही चाय नाश्ता बिस्कुट का वितरण भी किया जा रहा है । लगातार 10 दिनों तक यह कार्यक्रम सिख मोहल्ला स्थित गुरुद्वारे में किया जा रहा है। समाज के अध्यक्ष विजय अरोरा ने बताया कि गुरु महाराज सिंक्ख समाज के ही गुरु नहीं थे हिंदू समाज के सबसे बड़े प्रचारक भी थे उन्होंने मुगल शासकों को आस्था की शिक्षा दी। नियमित आयोजित प्रभात फेरी में विशेष रुप से अनिल अरोरा, मनीष अरोरा मुकेश अरोरा ,विजय अरोरा ,राजेश खन्ना , नवीन अरोरा प्रवीण अरोरा गुरमीत सिंह सहित समाज की महिला मंडल ने भी कीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
धर्म-ज्योतिष
गुरु नानक जयंती पूर्व भजन कीर्तन ,अरदास
गुरुद्वारे से निकल रही है प्रभातफेरी
November 18, 2026 07:58 PM
1 min read
77 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google