प्रांत संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह चौहान का दो दिवसीय प्रवास सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को दिया संकल्प

अशोकनगर। विश्व हिन्दू परिषद्, मध्यभारत प्रान्त के प्रांत संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह चौहान का जिला अशोकनगर में दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास सम्पन्न हुआ। प्रवास के अंतर्गत जिला कार्यालय, अंबेडकर भवन में जिला अशोकनगर की नगर बैठक आयोजित की गई।

बैठक का शुभारम्भ प्रभु श्रीराम दरबार एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया।

हर तीन वर्ष में चलता है अभियान

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह चौहान ने जिला, प्रखंड एवं खंड के समस्त पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को संगठन के आगामी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हितचिन्तक अभियान संगठन द्वारा प्रत्येक तीन वर्ष में चलाया जाने वाला पावन अभियान है, जिसके माध्यम से विश्व हिन्दू परिषद् हिन्दू समाज के श्रेष्ठजनों को हितचिन्तक के रूप में संगठन से जोड़ती है।

इस बार ऑनलाइन होगा पंजीयन

इस बार यह अभियान एक नवीन स्वरूप में सम्पन्न होगा। इस बार हितचिन्तक का पंजीयन पूर्णतः ऑनलाइन होगा, शुल्क भी ऑनलाइन ही लिया जाएगा तथा रसीद भी ऑनलाइन ही प्राप्त होगी। इस बार का लक्ष्य है, अभियान को समाज की सबसे छोटी इकाई परिवार स्तर तक ले जाना।

यह अभियान 22 नवंबर से 06 दिसंबर तक सम्पूर्ण देश में चलाया जाएगा। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी पूर्ण ऊर्जा, स्फूर्ति एवं समर्पण के साथ इस अभियान में जुट जाना है। हिन्दू समाज का कोई भी परिवार हितचिन्तक से वंचित न रहे, यही हमारा संकल्प है।

बैठक का कुशल संचालन जिला सह मंत्री अरुण जैन ने किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री योगी वीर सिंह, पूज्य संत घनश्याम दास महाराज, विभाग मंत्री दिलीप कुशवाहा, विभाग सह मंत्री रामवीर सिंह यादव, विभाग संयोजक वेदराम लोधी, जिला अध्यक्ष अंकित बड़कुल, जिला सह मंत्री अरुण जैन, जिला संयोजक दशरथ सिंह यादव, प्रखंड अध्यक्ष जगभान सिंह यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता फूलन सिंह चौहान, अमित शर्मा, संतोष शर्मा, राहुल चौधरी, दिलीप सोनी, दीपक जोशी, गोलू यादव सहित अर्धशतक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने हितचिन्तक अभियान को ऐतिहासिक सफलता दिलाने का संकल्प लिया।