मुंगावली। समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आचार्य पदारोहण दिवस के शुभ अवसर पर नगर में हायूजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता आगामी गुरुवार को नगर के रामलीला मंच पर आयोजित होगी।
इस प्रतियोगिता में जैन समाज सहित शहर के सभी वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं। आयोजन को पूरी तरह हाईटेक तरीके से कराया जाएगा, जिसमें कई आकर्षक इनाम रखे गए हैं।
जैन समाज के पूर्व महामंत्री संजय सिंघई ने बताया कि यह प्रतियोगिता नगर में पहली बार पूरे नगरवासियों के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें शामिल होने के लिए उम्र, जाति और समाज का कोई बंधन नहीं है।
मात्र 50 रुपये का कूपन
प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए कोई भी सामान्य जन, बालक-बालिकाएं मात्र 50 रुपये की सहयोग राशि का कूपन लेकर शामिल हो सकते हैं।
ये हैं आकर्षक इनाम
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सहित कई आकर्षक इनाम रखे गए हैं, जिनमें ऑटोमैटिक आटा-चक्की, साइकिल, इलेक्ट्रो टैप, मिक्सी, पंखा आदि प्रमुख हैं।
Continue With Google