*टीकमगढ़: खाद्य सुरक्षा एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई, मिठाई दुकानों और होटलों का निरीक्षण*
*घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर 3 सिलेंडर जब्त, खाद्य पदार्थों के 4 नमूने जांच के लिए भेजे*
*टीकमगढ़।* कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देश पर गठित जांच दल ने बुधवार को शहर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की। टीम ने मिठाई दुकानों और होटलों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए तथा अनियमितता मिलने पर सिलेंडर जब्त किए।
जांच दल ने अस्पताल चौराहा स्थित आलोक मिष्ठान भंडार पर छापा मारा। यहां से स्वीट सूजी हलवा का नमूना लिया गया। जांच के दौरान प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए जाने पर 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
इसी प्रकार अस्पताल चौराहा स्थित धर्मदास राय के प्रतिष्ठान पर भी घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग मिला, जिस पर 1 सिलेंडर जब्त करने की कार्रवाई की गई।
टीम ने लुकमान चौराहा स्थित माधव स्वीट्स से पनीर और दूध बर्फी के नमूने तथा दरवाइया इंटरप्राइजेज (तेज होटल) से पनीर का नमूना जांच हेतु लिया।
अधिकारियों ने बताया कि लिए गए सभी 4 खाद्य नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष कुमार जैन तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सार्थक तिवारी मौजूद रहे।
मध्यप्रदेश
*टीकमगढ़: खाद्य सुरक्षा एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई, मिठाई दुकानों और होटलों का निरीक्षण* *घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग
October 30, 2026 06:17 PM
1 min read
18 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google