लोकेशन रीवा।
अरविन्द तिवारी 

EWS बोर्ड की मांग पर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, कलेक्टर कक्ष के सामने धरना, स्वामी विवेकानंद पार्क से कलेक्ट्रेट तक आंदोलन, कलेक्टर की गैरमौजूदगी पर भड़के प्रदर्शनकारी, एडीएम को सौंपा ज्ञापन।

रीवा में सवर्ण समाज का आक्रोश सड़कों पर उतर आया, EWS कल्याण बोर्ड के गठन, प्रमाणपत्र की अवधि बढ़ाने और आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन किया। लेकिन जब ज्ञापन सौंपने कलेक्ट्रेट पहुंचे, तो कलेक्टर की गैरमौजूदगी पर भड़क गए और कलेक्टर कक्ष के सामने बैठकर विरोध जताया। सवाल है कि क्या सरकार EWS वर्ग की मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी? स्वामी विवेकानंद पार्क में हुए प्रदर्शन में करणी सेना के नेताओं सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग शामिल हुए। आंदोलनकारियों ने राज्य स्तरीय EWS कल्याण बोर्ड बनाने, EWS प्रमाणपत्र की पात्रता अवधि तीन वर्ष करने और सभी वर्गों को समान अधिकार देने की मांग उठाई। कलेक्ट्रेट में कलेक्टर के नहीं मिलने पर प्रदर्शनकारियों ने कक्ष के सामने धरना दिया और परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। काफी देर बाद प्रशासन की ओर से एडीएम ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन लिया। अब देखना होगा कि इन मांगों पर सरकार और प्रशासन क्या कदम उठाते हैं।

बाइट: अनुराग प्रताप सिंह, करणी सेना प्रमुख।