खेत में अवैध रूप से उगाए जा रहे गांजे के 12 नग हरे गांजा के पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा थाना जिले में अवैध मादक पदार्थों और अवैध शराब के निर्माण, क्रय-विक्रय व अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरगी पुलिस को द्वारा अवैध मादक 12 नग हरे गांजे के पौधे की जप्ती की कार्य़वाही की गई है ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय से प्राप्त निर्देश पर श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक जोन 03 श्री मनीष भारद्वाज (भा.पु.से.) , नगर पुलिस अधीक्षक बरगी संभाग श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन व निरी नीलेश दोहरे के नेतृत्व मे मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरगी पुलिस द्वारा ठीम का गठन किया गया ।
थाना बरगी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 29.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम रमनपुर स्थित विशाल ढाबा के पीछे खेत में दबिश देकर अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बरगी में पदस्थ उप निरीक्षक आलोक सिंह को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम रमनपुर निवासी सुम्मेरा गौड़ अपने खेत में अवैध रूप से गांजे के पौधे उगा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा स्वतंत्र साक्षियों को साथ लेकर मौके पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान खेत में राहर की फसल के बीच गांजे के हरे पौधे लगे हुए पाए गए।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर कुल 12 गांजे के पौधों को उखड़वाकर विधिवत तौल किया गया, जिनका कुल वजन 7 किलो 200 ग्राम एवं अनुमानित कीमत लगभग 70,000 रुपये पाई गई। पुलिस द्वारा गांजे के पौधों एवं आवश्यक नमूनों को विधिवत जप्त कर आरोपी सुम्मेरा गौड़ पिता बसोरीलाल गौड़ (आर्मो), उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम रमनपुर, थाना बरगी, जिला जबलपुर को गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।
उक्त कार्यवाही पर थाना बरगी में अपराध क्रमांक 574/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
सराहनीय भूमिका : इस कार्रवाई में थाना बरगी से निरी नीलेश दोहरे , उनि आलोक सिंह उनि अनिल कुमार , प्रआऱ 1491 प्रभुदयाल डेहरिया , आर 295 मिथलेश, आऱ 502 राजेश मेहरा , आर 2640 सुधीर कुमार सिंह , आर 1967 उमाशंकर डेहरिया , आर 856 चंद्रशेखर ,की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Continue With Google