आलोट। रतलाम पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बरखेड़ा कलां थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हरियाणा के हिसार जिले में आरोपी के घर दबिश देकर उसे पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, थाना बरखेड़ा कलां के अपराध क्रमांक 90/2026, धारा 8/18 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी जोगिंद्र उर्फ रिंकू पिता अजीत सिंह (34 वर्ष), निवासी ग्राम पातन, तहसील एवं जिला हिसार (हरियाणा) की तलाश की जा रही थी। 1 नवंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बरखेड़ा कलां थाना प्रभारी पतिराम डाबरे के नेतृत्व में पुलिस टीम हरियाणा पहुंची और आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी पतिराम डाबरे के नेतृत्व में गठित टीम ने दूसरे राज्य में पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी की।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी पतिराम डाबरे, उपनिरीक्षक हरिसिंह बड़ेरा, एएसआई मोहन भाटी, प्रधान आरक्षक अमित भावसार तथा आरक्षक प्रीतम लोहार, अरविंद, मुकेश, विशाल, ओमप्रकाश गुर्जर, अनिल रावत, शकील एवं रतलाम साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Continue With Google