टीकमगढ़ में संदिग्ध मावे पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही, 3 बोरी मावा जब्त* *खाद्य विभाग ने लिए सैंपल, जांच रिपोर्ट के बाद होगी पुष्टि* *टीकमगढ़, आगामी त्योहारों को देखते हुए आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध मावे पर कार्यवाही करते हुए एक युवक के कब्जे से तीन बोरी मावा जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा और एसडीओपी सौरभ रत्नाकर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सकेरा निवासी चंचल साहू के कब्जे से तीन बोरी मावा बरामद किया। सूचना पर खाद्य एवं औषधि विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष जैन को मौके पर बुलाया गया। विभागीय टीम ने मावे के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे हैं। पुलिस के अनुसार जब्त मावे में मिलावट या नकली होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की स्थिति स्पष्ट होगी। त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने पर पुलिस और खाद्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक, प्रधान आरक्षक संजीव, आरक्षक मनोज, रजत और अर्जुन की सराहनीय भूमिका रही। वाईट रवि भूषण पाठक निरीक्षक कोतवाली टीकमगढ़