*धार जिले के बरमंडल के रहने वाले थे शहीद टीआई दिलीप पुरी, शराब तस्करी रोकने के दौरान गई जान*


अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की जान चली गई। हरदा-नेमावर हाईवे पर रविवार देर रात शराब से भरे आयशर वाहन को रोकने पहुंचे टीआई को चालक ने कुचल दिया। दिलीप पुरी मूल रूप से धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र के ग्राम बरमंडल के निवासी थे। उनकी मौत की खबर से गृह क्षेत्र में शोक की लहर है वही श्री पूरी का ससुराल धार जिले के बाग का है ।
पुलिस को वाहन से 298 पेटी शराब मिलने की जानकारी है। शुरुआती जांच में शराब के तार हरदा के टिमरनी क्षेत्र से जुड़ने की बात सामने आ रही है।