आलोट । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। मेरा युवा भारत, जिला रतलाम के तत्वावधान में शासकीय हाई स्कूल लूणी से 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
दौड़ शासकीय हाई स्कूल परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य साबिर हुसैन मंसूरी, गोकुल सिंह चौहान, वर्षा परमार, कमल सिंह, जुनैद सर, श्रीपाल सिंह, शंभू सिंह चौहान एवं दिलीप धाकड़ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान गोकुल सिंह चौहान ने विद्यार्थियों एवं युवाओं को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के साथ आपसी भाईचारे एवं सद्भावना को मजबूत करने की शपथ दिलाई।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दुर्गा शंकर मोयल ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देशभक्ति की भावना को जागृत करना है।
कार्यक्रम का संचालन गोकुल सिंह चौहान ने किया तथा आभार दुर्गा शंकर मोयल ने व्यक्त किया।
Continue With Google