*टीकमगढ़: गांधी चौराहे पर कांग्रेस का हल्ला बोल, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का किया पुतला दहन* *विधायक यादवेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन, बलात्कार के आरोपी को राज्यसभा भेजने पर बीजेपी पर साधा निशाना* *टीकमगढ़।* केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा भेजे जाने के विरोध में लेकर कांग्रेस ने शनिवार को टीकमगढ़ में जोरदार प्रदर्शन किया। विधायक यादवेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौराहे पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान विधायक यादवेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश से एक ऐसे व्यक्ति को राज्यसभा में भेजने का काम किया है, जो बलात्कार जैसे गंभीर आरोपों से घिरा है। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि महिलाओं और बाल अपराधों को लेकर देश में चिंता जताई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ऐसे लोगों को संरक्षण दे रही है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में कांग्रेस के झंडे और हरदीप सिंह पुरी के पोस्टर लेकर नारेबाजी की और उनके पोस्टर फाड़कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए कहा कि बीजेपी को अपने इस फैसले पर माफी मांगनी चाहिए। गांधी चौराहे पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। कुछ देर हंगामे के बाद कांग्रेसियों ने पुतला दहन कर कार्यक्रम समाप्त किया। वहीं पुलिस ने कांग्रेसी यो से पुतला छीनकर फायर ब्रिगेड की मदद से पानी डालकर बुझा दिया । मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वाईट विधायक यादवेन्द्र सिंह टीकमगढ़