छतरपुर पुलिस
*थाना सिविल लाइन पुलिस ने 3 स्नैचिंग सहित 4 घटनाओं में शामिल स्नैचर को किया गिरफ्तार*
*छीने गए आभूषण एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित करीब ₹5 लाख की संपत्ति बरामद*
*आरोपी निक्कू सिसोदिया उर्फ निक्की उर्फ अमन धोखाधड़ी, अवैध हथियार, चोरी एवं एनडीपीएस सहित 17 अपराधों में पूर्व से लिप्त*
थाना सिविल लाइन क्षेत्र में माह जुलाई में एक महिला के साथ हुई चेन स्नैचिंग की घटना के संबंध में पंजीबद्ध प्रकरण में पुलिस द्वारा पूर्व में एक आरोपी आकाश शिवहरे को गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण में शामिल अन्य आरोपी की तलाश की जा रही थी।
माह अक्टूबर में थाना मातगुवां क्षेत्रांतर्गत जिओ पेट्रोल पंप के पास तथा थाना महाराजपुर क्षेत्र के ग्राम डुमरा में महिलाओं से आभूषण स्नैचिंग की घटनाएं सामने आईं। उक्त घटनाओं पर संबंधित थानों में भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए थे।
इसके अतिरिक्त माह अक्टूबर में थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल बेईमानीपूर्वक ले जाने की रिपोर्ट पर भी प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा उक्त घटनाओं की निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं घटनाओं के खुलासे हेतु पुलिस टीम को निर्देशित किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा एकत्रित साक्ष्यों एवं प्राप्त सूचनाओं के विश्लेषण से सामने आया कि उक्त तीनों चेन स्नैचिंग की घटनाओं एवं मोटरसाइकिल बेईमानीपूर्वक ले जाने की घटना सहित कुल चार घटनाओं को आरोपी निक्कू सिसोदिया द्वारा अंजाम दिया गया था।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी निक्कू सिसोदिया उर्फ निक्की उर्फ अमन पिता बुद्ध सिंह, निवासी ग्राम कंचनपुर, थाना चंदला, जिला छतरपुर को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन, 11 पेंडल एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर 220 मोटरसाइकिल, जिसे आरोपी द्वारा बेईमानीपूर्वक ले जाया गया था, बरामद की गई। बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹5 लाख है।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी, अवैध हथियार, चोरी एवं एनडीपीएस सहित विभिन्न अपराधों के कुल 17 प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं, आरोपी महाराष्ट्र राज्य सहित अन्य स्थानों में वांछित है।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा उक्त घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹10000 के ईनाम की उद्घोषणा की गई है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, प्रआर राजू वर्मा, प्रआर मुकेश, प्रआर उमेश, प्रआर राकेश, आर हरेन्द, आर प्रशांत, आर पहाड, आर राकेश, आर राजेश, (थाना बीना जिला सागर से थाना प्रभारी अनुप यादव एवं उनका स्टाफ), (थाना नौगांव से उनि गुरूदत्त शेषा, आर. आशीष सोलंकी) (सायबर सेल से उनि दीपक यादव, प्रआर विजय) की भूमिका रही।
Continue With Google