*क्राईम ब्रांच एवं थाना बरगी पुलिस की कार्यवाही,*

*अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार,*

*7 किलो 158 ग्राम गांजा कीमती लगभग 3 लाख 58 हजार रूपये का एवं मोबाइल जप्त* 

         पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

 

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 3 श्री मनीष भारद्वाज (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा, डीएसपी क्राईम श्री उमेश तिवारी के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना बरगी की संयुक्त टीम द्वारा 1 आरोपी को 7 किलो 158 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया। 

 

थाना प्रभारी बरगी श्री नीलेश दोहरे ने बताया कि दिनांक 31/10/26 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक उम्र लगभग 22-25 वर्ष जो काले रंग की जैकेट ग्रे रंग की पेंट पहने है सिवनी की ओर से बरगी की ओर पवन बस से आ रहा है जो अपने पास अधिक मात्रा में मादक पदार्थ गांजा रखे है, सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच एवं थाना बरगी की संयुक्त टीम द्वारा सागर ढाबा के पास एन एच 34 में वाहन चैकिंग की गई कुछ समय बाद पवन बस क्रमांक एमपी 50 जेड के 1297 सिवनी की तरफ से आते दिखी बस को रोककर, चैकिंग की गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक बैठा मिला जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपक बर्मन पिता सरमन बर्मन उम्र 23 वर्ष निवासी प्रेमसागर झंडा चौक हनुमानताल बताया, जिसे सामान सहित बस से उतारा गया एवं सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने  पर जो पिट्ठू बैग एवं प्लास्टिक की पन्नी में 4 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे मिला, तौल करने पर 7 किलो 158 ग्राम गांजा कीमती लगभग 3 लाख 58 हजार रूपये का होना पाया गया, आरोपी दीपक बर्मन के कब्जे से 7 किलो 158 गांजा एवं वीवो कम्पनी का मोबाइल जप्त करते हुये  आरोपी दीपक बर्मन के विरूद्ध धारा 8-20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त मादर्क के कहां एवं किससे प्राप्त किया गया के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

 

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी का मादक पदार्थ गांजा के साथ पकडने में उप निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ अहिरवार, प्रधान आरक्षक होमन लाल, आरक्षक राजेश मेहरा, सुधीर कुमार सिंह तथा अपराध थाना प्रभारी श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डे, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला,  आरक्षक राजेश मिश्रा, राजेश माथरे, आरक्षक रंजीत यादव की सराहनीय भूमिका रही।