*Mp स्थापना दिवस पर छात्रावास में घुसी CDPO, अधीक्षिका व छात्राओं को पीटा, हॉस्टल पर फेंके पत्थर, वीडियो हुआ वायरल पुलिस कर रही कार्रवाई।*

एंकर-: धार जिले के धरमपुरी के आदिम जाति जूनियर कन्या छात्रावास में जमकर हंगामा हो गया, छात्रावास अधीक्षिका और महिला बाल विकास विभाग की प्रभारी CDPO के बीच विवाद और जमकर मारपीट हुई... छात्रावास की बालिकाओं के साथ भी मारपीट का आरोप... घटना का वीडियो आया सामने... शिकायत लेकर रोते हुए थाने पहुंचीं अधीक्षिका और छात्राएं।

वीओ-: आदिम जाति जूनियर कन्या छात्रावास में उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब छात्राएं और अधीक्षिका मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर छात्रावास में रंगोली बना रही थी। तब ही अचानक छात्रावास परिसर में महिला बाल विकास विभाग की प्रभारी CDPO राजकुमारी ठाकुर पहुंची और अधीक्षिका काला चोहान से विवाद करने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान छात्रावास में मौजूद बालिकाओं के साथ भी मारपीट किए जाने के आरोप सामने आए हैं। वहीं, घटना का वीडियो भी सामने आया है।

छात्रावास अधीक्षिका कला चौहान के अनुसार, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर छात्रावास की बालिकाएं रंगोली बना रही थीं। इसी दौरान प्रभारी CDPO राजकुमारी ठाकुर छात्रावास पहुंचीं और किसी विवाद करने लगी। अधीक्षिका कला चौहान का आरोप है कि महिला बाल विकास विभाग की प्रभारी CDPO राजकुमारी ठाकुर ने उनके साथ मारपीट की।
इस दौरान बालिकाओं के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद छात्रावास अधीक्षिका कला चौहान और छात्रावास की बालिकाएं डरी सहमी हुई धरमपुरी थाने पहुंचीं और रो रो कर घटना पुलिस बताते हुए कार्रवाई की मांग की।फिलहाल मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।