आभार प्रदर्शन एवं सांसद महोदय को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे लग भग 200 किसान मोहगांव जलाशय पीड़ित किसान  गाजे बाजे के साथ मोहगांव जलाशय पीड़ित किसानों के द्वारा सांसद विवेक बंटी साहू जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं उनके निरंतर प्रयासों से  किसानों को दिलाया गया स्पेशल पैकेज के लिए सभी किसानों के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया मंच पर ग्रामीणों के द्वारा सांसद महोदय को माला पहनकर आभार व्यक्त किया साथ ही जन्मदिन  की शुभकामनाएं दी गई सांसद महोदय के द्वारा सभी किसानों का मुंह मीठा करा कर बधाई दी गई सांसद महोदय के द्वारा मंच से ही किसानों को जानकारी दी गई की 12,50,000 रुपए हेक्टर के हिसाब से सभी किसानों को स्पेशल पैकेज के माध्यम से मुआवजा राशि मिलेगी यह बात मंच के माध्यम से सांसद महोदय ने सभी किसानों को कहीं साथ ही सभी किसानों को अस्वस्थ किया  किसानों के द्वारा जो लगातार 12 वर्ष से संघर्ष किया जा रहा था उसका प्रतिफल सांसद महोदय के द्वारा सफल प्रयास के माध्यम से स्पेशल पैकेज के रूप में किसानों को दिया जाएगा सांसद महोदय के द्वारा 17 अप्रैल 2025 को किसानों से वादा किया गया था कि मैं हर संभव आप लोगों के लिए प्रयास करूंगा और सांसद महोदय के द्वारा उसी दिन से  किसानों के लिए प्रयास किए गए और उनके  प्रयास का ही परिणाम है कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा 22 अप्रैल 2026 की कैबिनेट बैठक में मोहगांव जलाशय पीड़ित  एवं छिंदवाड़ा, पांढुर्णा जिले के छिंदवाड़ा कॉम्प्लेक्स के सभी किसानों को स्पेशल पैकेज की घोषणा की गई सांसद महोदय के सफल प्रयासों का परिणाम ही है आज सभी किसानों के चेहरे पर मुस्कुराहट है  सभी किसानों के द्वारा पुनः सांसद महोदय का आभार एवं प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का भी आभार व्यक्त करते हैं सांसद महोदय के आश्वासन के बाद किसानों में हर्ष एवं खुशी का माहौल है