गश्त के दौरान जानलेवा हमला: वनरक्षक पर गोली चलाने वाले 06 बदमाश पुलिस की गिरफ्त में,
विशेष पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, 12 बोर व भरमार बंदूक समेत 02 जिंदा कारतूस जप्त,
जंगल में गश्ती के दौरान वनरक्षक एवं चौकीदार पर जानलेवा हमला करने वाले फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर तंत्र की मदद से 06 आरोपियों को धरदबोचा
घटना दिनांक 03 फरवरी 2026 की है, जब वनरक्षक ऋषिकेश टैगौर ग्राम आमापानी खारी तालाब क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने पर आरोपियों ने हवाई फायरिंग की, वनरक्षक की मोटरसाइकिल को बंदूक की बट व कुल्हाड़ी से क्षतिग्रस्त कर मौके से फरार हो गए
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी तेन्दूखेड़ा श्री अभिनव मिश्रा थाना प्रभारी प्रियंका केवट के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। लगातार दबिश के बाद पुलिस ने 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:राजा उर्फ राजेन्द्र, अभिषेक पटैल (लोधी), रंजीत लोधी, अनिल उर्फ अन्नी लोधी, सेवक ठाकुर एवं कैलाश उर्फ वरउ नौरिया — सभी निवासी ग्राम रमखिरिया।
जप्त सामग्री:एक 12 बोर बंदूक, एक भरमार बंदूक एवं 02 जिंदा कारतूस।
कानूनी कार्रवाई:आरोपियों के विरुद्ध धारा 132, 296(ख), 125, 324(4), 351(2), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया हैं
Continue With Google
Comments (0)