🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | छतरपुर 🚨
छतरपुर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस की इस रेड के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई युवक भागने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस की सख्ती साफ देखी जा सकती है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Continue With Google
Comments (0)