थाना ईशानगर पुलिस ने पिता की हत्या करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

थाना ईशानगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रहुनिया पुरवा पनौठा के खेत में पंचू कुशवाहा की हत्या की संबंध में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण, परिजनों के कथन एवं एकत्रित साक्ष्य के आधार पर थाना ईशानगर में भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस टीम द्वारा पिता की हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी *गुल्लू उर्फ रामकृपाल कुशवाहा निवासी ग्राम रहुनिया पुरवा, पनौठा थाना ईशानगर* को गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को जेल दाखिल किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बिजावर श्री अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ईशानगर उप निरीक्षक मनोज गोयल, सहायक उप निरीक्षक धर्मेंद्र त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक हफीज खान, कैलाश राजपूत, राजेंद्र प्रजापति, आरक्षक दामोदर साहू, देव कुमार, पुष्पेंद्र, खुशेन्द्र, महिला आरक्षक अनीता शिवानी की भूमिका रही।