दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लूट का मशरूका बरामद
खरगापुर। थाना खरगापुर पुलिस ने दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से मारपीट कर आभूषण लूटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूट का मशरूका बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मामले में दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक 28 जुलाई 2026 को वार्ड क्रमांक 01 जनकपुरी कॉलोनी खरगापुर निवासी 45 वर्षीय रामप्यारी पत्नी प्यारेलाल लोधी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि सुबह करीब 11:30 बजे दो अज्ञात आरोपी घर में घुसे और उसके साथ मारपीट करते हुए कान के दो सोने के टॉप्स, एक जोड़ी चांदी की पायल और एक चांदी का चूड़ा, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई, छीनकर फरार हो गए।
मामले में खरगापुर थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 252/26 के तहत संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और पूछताछ के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी का चूड़ा, एक कान का सोने का टॉप्स तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना बल्देवगढ़ चंदन शाक्य, चौकी प्रभारी देरी संदीप सोनी सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।
खरगापुर में दिनदहाड़े लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद
Mp police
Continue With Google
Comments (0)