जबलपुर। बरगी के ग्राम मनखेड़ी में रविवार को पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गांव में रहने वाले दो सगे भाइयों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

 

बरगी पुलिस ने बताया कि गांव में बेसुध पड़े मृतक की पहचान अशोक उइके के रूप में हुई है। मृतक मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी लालू नेताम और दिनेश नेताम ने अशोक उइके पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है दोनों आरोपी मनखेड़ी बरगी नगर के ही बताए जा रहे है बरगी थाना क्षेत्र में कुछ ही दिनों एक के बाद एक लगातार हत्याओं ने क्षेत्र में दहसत का माहौल है