पुलिस की बड़ी सफलता: नरसिंहपुर में 7 चोरी की वारदातों का खुलासा, शातिर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार
नरसिंहपुर: जिला पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। थाना स्टेशनगंज क्षेत्र में सक्रिय एक शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पुलिस पूछताछ में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी अपनी "अच्छी लाइफस्टाइल", होटलिंग और मौज-मस्ती के शौक को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। ये आरोपी दिन में घूमकर सूने और बंद मकानों की रेकी करते थे और देर रात ताले तोड़कर नकदी व जेवरात पार कर देते थे।
बरामद सामग्री:
- सोने-चांदी के जेवरात: लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, जिनमें सोने की चेन, मंगलसूत्र, झुमके, पायल और करधन शामिल हैं।
- वाहन: चोरी की 02 मोटरसाइकिलें (पल्सर और होंडा साइन), जिनकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये है।
इन स्थानों पर दिए वारदात को अंजाम:
- ग्राम चीलाचोन, सुपला, खुरपा बड़ा
- विपतपुरा (2 स्थान)
- जेल क्वार्टर्स और अतिथि होटल मंडी रोड
गिरफ्तार आरोपी:
- कमलेश उर्फ मंगल चौधरी (19 वर्ष), निवासी करहैया, बचई
- विशेष उर्फ भोला ठाकुर (19 वर्ष), निवासी ग्राम खमतरा
- मनीष सोनी (45 वर्ष), निवासी गांधीवार्ड, नरसिंहपुर (चोरी के जेवर खरीदने वाला दुकानदार)
- गिरोह में शामिल 3 नाबालिगों को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
सराहनीय भूमिका: इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी स्टेशनगंज निरीक्षक सौरभ पटेल, उनि मुकेश विसेन, राहुल सोनकर, दिव्या सनोडिया और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 305(e), 331(4) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
बाइट: ऋषिकेश मीणा, पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर
Continue With Google
Comments (0)