अखण्ड यादव टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरकनपुर में संचालित देसी एवं अंग्रेजी कंपोजिट शराब दुकान को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा दिनदहाड़े गांव-गांव शराब की पेटियां सप्लाई की जा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद पुलिस और आबकारी विभाग पूरी तरह मौन बने हुए हैं।
स्थानीय लोगों ने शराब की पेटियां ले जाते हुए वीडियो बनाकर वायरल किया है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि अवैध सप्लाई का काम खुलेआम जारी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।
ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि थाना पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। आरोपों के मुताबिक, लाखों रुपए के कमीशन के चलते गांव-गांव शराब की बिक्री को संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे शासन के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं।
शाम होते ही मजन मार्ग सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र का सामाजिक माहौल लगातार बिगड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब अवैध गतिविधियों के स्पष्ट प्रमाण सामने हैं, तो पुलिस और आबकारी विभाग कार्रवाई से क्यों बच रहे हैं? क्या यह लापरवाही है या फिर संरक्षण?
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर पुलिस और आबकारी विभाग की भूमिका की भी जांच की जाए, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बहाल हो सके।
थाना प्रभारी पर सवाल, सरकनपुर में अवैध शराब कारोबार बेखौफ
थाना प्रभारी पर सवाल, सरकनपुर में अवैध शराब कारोबार बेखौफ

Continue With Google
Comments (0)