थाना कोतवाली में पदस्थ एस.आई. राजवीर सिंह के विरुद्ध पत्रकारों का ज्ञापन
थाना कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक (एस.आई.) राजवीर सिंह द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्रता करने एवं समाचार कवरेज में बार-बार बाधा उत्पन्न किए जाने के आरोपों को लेकर पत्रकारों में रोष व्याप्त है।
इन्हीं आरोपों के विरोध में जिले के पत्रकारों ने एकजुटता दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस महानिरीक्षक के नाम एक संयुक्त ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ अनुचित व्यवहार किया जाता है, मोबाइल कैमरा बंद कराने का दबाव बनाया जाता है तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के कार्य में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। ऐसा ही बीते दिन बुधवार को शाम करीब 5:50 पर हुआ जब एक मारपीट मामले में पत्रकार समाचार कवरेज कर रहा था। इसी दौरान एस.आई. राजवीर द्वारा एक पत्रकार का मोबाइल कैमरा जबरन बंद कराते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर यह कहा गया कि “घर ले जाकर वीडियो बनाओ, थाने में वीडियो नहीं बना सकते।" यह व्यवहार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के अधिकारों का खुला हनन है। इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया।
पत्रकारों ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में पत्रकारों को निर्भय होकर अपने कर्तव्य का पालन करने में किसी प्रकार की बाधा न हो।
*पूर्व में हो चुका गाली गलौज का ऑडियो वायरल*
वही हम आपको बता दे कि पूर्व में एक अन्य मामले को लेकर भी गलीगलोज कर एक व्यक्ति को कोतवाली बुलाये जाने का भी ऑडियो वायरल हुआ था। सूत्र की माने तो यह ऑडियो एस.आई राजवीर का था जिनके द्वारा गालीगलोज की जा रही थी। फिल्हाल यह ऑडियो वायरल ऑडियो था। जिसकी पुष्टि नहीं की जा सकती लेकिन मामले में वरिष्ठ अधिकारीयों को जांच जरूर करना चाहिए थी। क्योंकि ऐसे में खाकी सहित जिले के कप्तान (पुलिस अधीक्षक) की छवि पर पर भी असर पड़ रहा है। सभी ने आज गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे आसपास अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने ज्ञापन दिया और मामले पर उचित कार्रवाई की मांग के साथ सम्बन्धित थाना प्रभारीयो और अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने मांग की है
बॉक्स
*क्या कहते है वरिष्ठ अधिकारी*
पत्रकारों के साथ कवरेज के दौरान मोबाइल कैमरा छीनने का मामला समस्त पत्रकारों द्वारा लिखित रूप से ज्ञापन दिया गया है। टीकमगढ़ द्वारा विधिवत जांच कराई जाएगी और जांच में जो तत्व आएंगे उसे हिसाब से कार्यवाही की जाएगी क्योंकि पूर्व में भी यह तथ्य संज्ञान में लाया गया था। इसमें विधिवत हिदायत दी गई थी। लेकिन यह जो घटनाक्रम है इसकी विधिवत जांच कराई जाएगी एक सप्ताह में एसडीओपी जांच करेंगे।
विक्रम सिंह
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
Continue With Google
Comments (0)