अखण्ड यादव बल्देवगढ़। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बल्देवगढ़ पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी उप निरीक्षक चंदन शाक्य की रही, जिनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 वर्षों से फरार ₹3000 के इनामी आरोपी सहित दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, जिले में फरार एवं इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी चंदन शाक्य ने सक्रिय रणनीति बनाते हुए मुखबिर तंत्र को मजबूत किया एवं तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया। इसी का परिणाम रहा कि लंबे समय से फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा एवं एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन शाक्य के नेतृत्व में गठित टीम ने प्रकरण क्रमांक 1108/12 में वांछित आरोपी चिन्नू उर्फ हरिराम रैकवार (उम्र 36 वर्ष, निवासी तमौरा), जिस पर ₹3000 का इनाम घोषित था और जो लगभग 10 वर्षों से फरार चल रहा था, को टीकमगढ़ से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बाल न्यायालय टीकमगढ़ के प्रकरण क्रमांक 43/22 में एक विधि विरुद्ध बालक के स्थायी गिरफ्तारी वारंट का भी निष्पादन किया।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी चंदन शाक्य के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम के प्र.आर. भगत यादव, प्र.आर. हरेंद्र तोमर, आरक्षक केशव राजपूत, आरक्षक पंकज खरे, आरक्षक मनोज जाटव एवं आरक्षक सौरभ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि थाना प्रभारी चंदन शाक्य के नेतृत्व में इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार चलता रहेगा।

Continue With Google
Comments (0)