टीकमगढ़. बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भेलसी में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। जहां कुएं से महिला और उसके मासूम बच्चे का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष ने हत्या के आरोप लगाए है।
जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान काशी बाई लोधी पत्नी राहुल लोधी 28 वर्ष निवासी चिरौली का खिरक, भेलसी के रूप में हुई है। वहीं उसके साथ 22 माह के मासूम अभिराज लोधी का शव भी बरामद हुआ है।
घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। मृतिका के मायके पक्ष ने पति राहुल लोधी पर हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर एसडीओपी राहुल कटरे और एफएसएल अधिकारी डॉ प्रदीप यादव के साथ पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच की जा रही है।
इनका कहना
सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
चंदन शाक्य, थाना प्रभारी बल्देवगढ़।

Continue With Google
Comments (0)