खेत में बनी टपरिया में लगी आग, अंदर सो रहा मजदूर जिंदा जला अस्पताल जाते समय मौत...आग किन कारणों से लगी इसका पता लगा रही पुलिस..
एंकर/- हटा थाना क्षेत्र के कांटी गांव में रविवार शाम खेत में बनी झोपड़ी में आग लग गई। जिससे उसके अंदर सो रहा एक मजदूर जिंदा जल गया। परिजनों को जैसे ही जानकारी लगी वह इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही मजदूर की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन शव लेकर वापस हटा अस्पताल पहुंचे हैं। शव को फ्रीजर में रखा गया है सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों को सौप दिया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है। टपरिया में आग कैसे लगी घटना का कारण अज्ञात है पुलिस के द्वारा मामले में जांच की जा रही है। मृतक की पहचान हटा थाना क्षेत्र के कांटी गांव निवासी
जीवन पिता गफ़्लू विश्वकर्मा 42 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की कांटी गांव का रहने वाला गोलू पटेल जीवन विश्वकर्मा को अपने खेत पर मजदूरी के लिए ले जाता था। रविवार सुबह भी वह घर से उसे अपने खेत पर मजदूरी के लिए ले गया था। खेत में एक टपरिया बनी है। जिसके के अंदर दोनों लोग सो रहे थे। रविवार शाम अचानक टपरिया में अज्ञात कारणों से आग लग गई। गोलू पटेल वहां से भागा तो रास्ते में जीवन के परिजन मिल गए। गोलू ने बताया कि टपरिया में आग लग गई है जब परिजन मौके पर पहुंचे तो पूरी टपरिया आग में जल चुकी थी और जीवन आग में बुरी तरह से झुलसा हुआ वहां पर पड़ा हुआ था। परिजनों ने उसे वहां से निकाला और इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन युवक आग में पूरा जल चुका था। हालत देखते हुए डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। मृतक के पड़ोसी दीपक पटेल ने बताया की जीवन काटी गांव में ही गोलू पटेल के खेत में मजदूरी करते थे। टपरिया में आग लगने से वह जिंदा जल गए और उनकी मौत हो गई है। आग कैसे लगी उसकी जानकारी नहीं है। हटा पुलिस ने मामले को जांच में लिया है ओर आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।
बाईट/- दीपक पटेल ( म्रतक का पड़ोसी )

Continue With Google
Comments (0)