बामौर कलां थाना परिसर में विद्यार्थियों को दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

बामौर कलां शिवपुरी "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत बामौर कलां थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी श्री संजय लोधी ने तक्षशिला कोचिंग के विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी।

थाना प्रभारी श्री संजय लोधी ने विद्यार्थियों से कहा कि "आप ही देश का भविष्य हैं। नशा व्यक्ति, परिवार और समाज को कमजोर करता है। इसलिए स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।"

उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, अनुशासन और अच्छे संस्कारों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी यदि नशे से दूर रहेगी तो समाज और राष्ट्र का भविष्य भी सुरक्षित एवं उज्ज्वल होगा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया तथा समाज में जनजागरूकता फैलाने का भी संकल्प व्यक्त किया। यह अभियान युवाओं को नशे की लत से बचाने और स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।