धार से शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, कुक्षी विधानसभा के टाणा गांव में सरकारी स्कूल के मासूमों को शौचालय में बिठाकर पढ़ाया जा रहा था। तस्वीर वायरल होते ही हड़कंप मच गया है।*

जिले के कुक्षी विधानसभा क्षेत्र ग्राम टाणा से बड़ी खबर है जहां शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाली तस्वीर सामने आई है। टाणा गांव के शासकीय प्राथमिक स्कूल में 22 बच्चों को स्कूल परिसर में बने नए बालिका शौचालय के अंदर बिठाकर पढ़ाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि स्कूल का पुराना भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है, छत कभी भी गिर सकती है। इसलिए बच्चों को कभी भिलट देव मंदिर में तो कभी टॉयलेट में शिफ्ट करना पड़ रहा था।

जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हीरालाल निगवाल और बीआरसी विजय कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे, स्थिति का जायजा लिया और पंचनामा बनाकर जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजने की बात कही।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए आनन-फानन में बच्चों को एक निजी मकान में शिफ्ट कर दिया गया है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि ये पूरी तरह अमानवीय है और शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली घटना है। अब देखना होगा कि इस मामले में दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

बाइ