नवीन माध्यमिक शाला बोरसल की स्कूल की छत से टपक रहा है, खिड़की दरवाजे एवं पंखे में करंट उतर जा रहा है
नेपानगर के ग्राम पंचायत बोरसल की नवीन माध्यमिक शाला में छत से पानी टपक रहा है बच्चों को स्कूल कक्ष में बैठने में परेशानी हो रही है बारिश में नौनिहाल बच्चों बैठ नहीं पा रहे हैं।
अधिक बारिश होने के कारण स्कूल कक्ष के दरवाजे खिड़की पंखे पर बिजली का करंट उतर जा रहा है कुछ दिन पूर्व बच्चे को करंट भी लगा था ।
अभिभावकों का कहना है कि स्कूल की स्थिति को जल सुधारे यहां पर बारिश से कक्षा रूम पानी से भरे हुए हैं और खिड़की दरवाजों पर करंट उतरने से हमारे बच्चों के लिए खतरा है। जब तक स्कूल की बिल्डिंग सही नहीं होती हम अपने बच्चों को ऐसी स्थिति में पढ़ने के लिए नहीं भेज सकते हैं कौन मां-बाप अपने बच्चों की जान खतरे में डालेगा।
प्राथमिक शिक्षक सुभाष सिंह बैंस से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि मैंने BRC को संकुल प्राचार्य , जिला पंचायत को लिखकर दिया किंतु कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है नए स्कूल भवन बनाने के लिए लिखा है।अभी तक स्कूल भवन की स्थिति ऐसी है इससे पूर्व मैने 1 साल हो चुके हैं स्कूल के नए भवन का निर्माण के लिए लिखा पर शासन प्रशासन की ओर से सिर्फ आश्वासन मिलता है कि बना देंगे नया भवन पर नहीं बना रहे हैं। हमें पहली दूसरी कक्षा छोड़ देना पड़ता है और अधिक बारिश की स्थिति में बच्चों को छुट्टी देनी पड़ती है । आए दिन करंट उतरता है हमें लाइट बंद कर बच्चों को छुट्टी देना पड़ रही है ।
बाइट 01 सुभाष सिंह बैंस प्राथमिक शिक्षक
बाइट 02 गायत्री पाटिल अभिभावक
बाइट 03 महेश मसकोले अभिभावक
Continue With Google
Comments (0)