PMCOE शासकीय नर्मदा महाविद्यालय, नर्मदापुरम में मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार “नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा” का आयोजन 10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 अप्रैल 2026 को “कार्यस्थल पर लैंगिक समानता” विषय पर एक प्रभावशाली व्याख्यान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्वेता चौबे, सदस्य, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड, नर्मदापुरम रहीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में महिलाओं के अधिकार, समान अवसर और कार्यस्थल पर सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
व्याख्यान के दौरान कार्यस्थल पर लैंगिक भेदभाव के विभिन्न स्वरूपों, समान वेतन के अधिकार तथा महिलाओं के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही प्रतिभागियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर समानतापूर्ण और सम्मानजनक कार्यसंस्कृति के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा की मुख्य संयोजक डॉ. कल्पना विश्वास रहीं, जबकि व्याख्यान कार्यक्रम की संयोजक विधि विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्वा वर्मा थीं। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम कुमार चौकसे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य ने भी विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. संजय चौधरी, डॉ. अमिता जोशी और डॉ. के. जी. मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच संचालन अनुपमा कुजूर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण—हनीफा शेख, अभिषेक असवारे, डॉ. कुमुदनी गर्गाव, डॉ. नाहिद जहां सिद्दीकी और ओमेश कुमार सेन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को कार्यस्थल पर लैंगिक समानता, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया, जो एक सकारात्मक और समावेशी समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Continue With Google
Comments (0)