तनुश्री ने 96.8% अंक के साथ प्रदेश में 8 वीं रैंक की हासिल,पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने खिलाई मिठाई दी शुभकामनाएं 

गढाकोटा। सागर जिले के गढ़ाकोटा स्थित एसपी मेमोरियल स्कूल की होनहार छात्रा तनुश्री कुर्मी ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 96.8% अंक प्राप्त कर पूरे मध्य प्रदेश में आठवीं रैंक हासिल कर क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है।इस अवसर पर पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव द्वारा अपने निवास गणनायक पर मिठाई खिलाकर बच्चों का उत्साहवर्धन कर शुभकामनाएं दी हैं साथ उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों में नगर गढ़ाकोटा के एस.पी.मेमोरियल कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कक्षा 12वीं में कु. तनुश्री पिता मनोहर कुर्मी एवं कक्षा 10वीं में ओमकान्त पिता देवेंद्र लोधी ने उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल कर सभी के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की है। साथ ही विद्यालय के कक्षा 12वीं के 37 एवं कक्षा 10वीं के 29 विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता की नई कहानी लिखी है। निज निवास गणनायक पर इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों से आत्मीय भेंट कर उनका मुंह मीठा कराया एवं उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों से संवाद कर उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जाना एवं उन्हें आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। पुनः सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं

समाज के लोगों नै किया सम्मान 

वहीं कु तनुश्री पिता मनोहर कुर्मी की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार,बल्कि पूरे कुर्मी समाज और गढ़ाकोटा क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। तनुश्री की इस सफलता पर कुर्मी समाज के लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। समाज के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सभी ने तनुश्री की मेहनत,लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।

इस अवसर पर एसपी मेमोरियल स्कूल के संचालक कमलेश पटेल, पुरुषोत्तम पटेल,कुर्मी समाज के अध्यक्ष महेश पटेल,जिला पंचायत सदस्य संतोष पटेल, सरपंच प्रतिनिधि राम मनोहर पटेल,पूर्व सरपंच जितेंद्र कुर्मी, त्रिलोक पटेल,रमाकांत चौधरी, कौशल कपस्या,हित प्रसाद कपस्या,दिलीप चौधरी,कंछेदी पटेल,राघवेंद्र पटेल (रोन),यशवंत कुर्मी,संदीप पटेल (एडवोकेट) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने तनुश्री को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

तनुश्री ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,गुरुजनों और निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य आगे भी इसी प्रकार कड़ी मेहनत कर उच्च शिक्षा प्राप्त करना और समाज व देश का नाम रोशन करना है।