खकनार
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खकनार में कक्षा 9वी में प्रवेश हेतु विकासखंड स्तरीय प्रवेश परीक्षा का आयोजन दिनांक 16 अप्रैल गुरुवार को 10:30 से 12:30 बजे के मध्य किया गया। नवनिर्मित एवं सर्व सुविधा युक्त भवन में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ विद्यालय की प्रवेश परीक्षा दी। परीक्षा प्रभारी श्री ललित महाजन के अनुसार प्रवेश परीक्षा में कुल 243 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था जिसमें से 217 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी एवं 26 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा 9वी की कुल 80 सीटों हेतु प्रतिवर्ष प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। चयनित ST/SC के विद्यार्थियों हेतु हॉस्टल सुविधा भी उपलब्ध करायी जाती है। इस परीक्षा में कक्षा 8वी के स्तर के विषयों हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान सम्बंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को हल करना होता है। इस परीक्षा का परिणाम संवर्गवार जल्द ही घोषित किया जायेगा जिसमें चयनित विद्यार्थी कक्षा 9वी में प्रवेश ले सकेंगे।

Continue With Google
Comments (0)