नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

गढाकोटा। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा (10 से 25 अप्रैल ) के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. घनश्याम भारती ने की। उन्होंने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया । "शिक्षा से सशक्तिकरण" विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं बबीता काछी,मोहिनी काछी,माधुरी सिलावट,पूजा अहिरवार,रोशनी लोधी,आशी सेन,नेहा साहू,पार्वती काछी, शिवानी लोधी,भूमिका जाटव, गीता काछी,लक्ष्मी लोधी,मोहिनी यादव,दुर्गा प्रजापति,शालिनी लोधी,सरस्वती लोधी,वर्षा पटेल कौशल्या काछी,मोहिनी चौकसे, खुशबू कुर्मी और पूजा यादव शामिल रही। प्रतियोगिता में कार्यक्रम प्रभारी सुश्री आकृति खरे एवं श्रीमती शिम्पी मौर्या के साथ सुश्री ममता अहिरवार, सुश्री रोशनी रोहित,पुष्पेंद्र वर्मन सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। संस्था प्रमुख डॉ.घनश्याम भारती ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं को आगामी मुख्य समारोह में प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार देने की घोषणा की।