प्रेम नारायण तिवारी बने आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष, मुंगावली में हुआ भव्य स्वागत
मुंगावली। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष भरत पटेल द्वारा संगठन के प्रति निरंतर समर्पण, मेहनत एवं कर्मठता को देखते हुए जिला अशोकनगर के जिला उपाध्यक्ष प्रेम नारायण तिवारी को प्रांतीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर संगठन में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस संबंध में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला अशोकनगर के मुंगावली ब्लॉक अध्यक्ष तिलक सिंह दांगी ने बताया कि संघ एक सक्रिय एवं प्रभावी संगठन है, जो शिक्षकों के हितों के लिए निरंतर संघर्षरत रहता है। श्री तिवारी की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता एवं कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री तिवारी के प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने के उपलक्ष्य में मुंगावली ब्लॉक टीम द्वारा स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित रहे। समारोह में ब्लॉक कार्यकारिणी अध्यक्ष निर्भय सिंह भाटी, ब्लॉक उपाध्यक्ष चंद्र मोहन चौबे, संतोष श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव, पंकज बाबू, अरुण अग्रवाल, दीपा, रीना मोरे, मंजूलता माहौर, आराधना जैन, दीपिका सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने प्रेम नारायण तिवारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। श्री तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शिक्षकों की समस्याओं के समाधान एवं संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
Continue With Google
Comments (0)