गंजबासौदा के शासकीय संजय गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने आज सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर प्राचार्य को  एक ज्ञापन दिया।
छात्रों ने दिए ज्ञापन में  प्रमुख समस्याएं के अंतर्गत  कॉलेज के कई कमरों और बरामदों की छत का प्लास्टर टूटकर गिर रहा है। इससे कक्षाओं के दौरान कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
परिसर में लगे नलों में पानी की आपूर्ति नियमित नहीं है। जिससे छात्रों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
प्रवेश द्वार पर गार्ड होने के बावजूद बाहरी और अवांछित तत्वों का प्रवेश आसानी से हो रहा है। इससे कॉलेज का माहौल खराब हो रहा है।
छात्रों ने मांग की है कि सभी समस्या  का समाधान साथ ही मुख्य गेट पर आईडी कार्ड चेकिंग अनिवार्य कर बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए।
विद्यार्थियों का कहना है कि जर्जर भवन, पेयजल की समस्या और बाहरी लोगों के प्रवेश से उनकी पढ़ाई और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।