केसली विकासखंड के 2 सहित सागर जिले के 9 स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय: ग्रामीण छात्रों को मिलेगा बड़ा अवसर
केसली (सागर): मध्य प्रदेश के सागर जिले के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI), भोपाल ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से जिले के 9 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कृषि विषय (Agriculture Stream) की पढ़ाई शुरू करने की औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रदेश भर के 200 स्कूलों में कृषि संकाय शुरू किया जा रहा है। इस कदम से ग्रामीण और कृषि पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों को अपने ही क्षेत्र में कृषि शिक्षा प्राप्त करने का बड़ा अवसर मिलेगा।
कृषि संकाय के लिए सागर जिले में चयनित विद्यालय
- बण्डा: शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बण्डा
- बण्डा: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मगरधा
- बीना: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भानगढ़
- केसली: शासकीय पी.एम.श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, घाना
- केसली: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (कन्या), केसली
- खुरई: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खिमलासा
- मालथौन: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लोंगर
- राहतगढ़: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पीपरा
- शाहगढ़: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरायठा
पठन-पाठन की व्यवस्था
जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सागर को कृषि संकाय की कक्षाएं सुचारू रूप से संचालित करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार, स्वीकृत पदों के अंतर्गत अतिशेष शिक्षकों का समायोजन या अतिथि शिक्षकों के माध्यम से पठन-पाठन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि छात्रों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए।
कृषि शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
इस निर्णय से बुंदेलखंड अंचल में कृषि शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और कक्षा 10वीं के बाद कृषि क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं को दूर-दराज के शहरों में नहीं भटकना पड़ेगा। यह कदम सागर जिले के विकास और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
Continue With Google
Comments (0)