मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज में डिवाईन पब्लिक स्कूल के तीन विद्यार्थी सम्मानित

सिंगोली। जिला स्तरीय मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता में नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था डिवाईन पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल के तीन विद्यार्थियों—परिधि जैन, पलक धाकड़ एवं मोहम्मद जुनैद—ने सहभागिता कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रदेश के पर्यटन स्थलों, संस्कृति, इतिहास एवं समृद्ध विरासत के प्रति जागरूकता एवं ज्ञान को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत छात्र-छात्राएं भाग लेते हैं।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डिवाईन पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल की टीम ने प्रमुख छह टीमों में चौथा स्थान प्राप्त किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही चयनित विद्यार्थियों को इसी वर्ष दो दिवसीय पर्यटन भ्रमण का अवसर भी मिलेगा।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक निर्मल मेहता, प्राचार्य सुनील नागोरी, व्यवस्था प्रभारी रामलाल धाकड़, जसराज शर्मा, गिरीराज सोनी, मुरली धाकड़, धर्मराज धाकड़, पल्लवी भंडारी, अनिता लबाना, अरुणा सेन, चित्रा सेन, मोनिका जैन, शिविका गांधी एवं ज्योति सोलीवाल सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।