आलोट। नगर के शासकीय सान्दीपनि विद्यालय में गुरु-पूर्णिमा पखवाड़े का शुभारंभ श्रद्धा, आस्था एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य फिरोज खान ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने भावपूर्ण सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर उपस्थितजनों को गुरु-भक्ति और भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से गुरुजनों के प्रति सम्मान, अनुशासन और संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने गुरु-पूर्णिमा पखवाड़े के दौरान विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में शिवांगी मिठोलिया, दिनेश सोलंकी, सीताराम मोरी, सतीश मीणा, गोपाल पोरवाल, सत्यनारायण सोनगरा, शानू दायमा, मिनल जैन, जगदीश शर्मा, इशिका खिंची, कल्पना शर्मा, पुष्पा पंवार सहित विद्यालय का स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन पूजा अग्रावत ने किया।
Continue With Google
Comments (0)