मुलताई में वुमन हेल्थ एंड ब्यूटी वर्कशॉप का आयोजन

मुलताई। नगर के राधा कृष्ण लॉन में मंगलवार को वुमन हेल्थ एंड ब्यूटी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम का आयोजन हर्षिता अहिरवार,रुपेश अस्कर,शैलेन्द्र इब्राहिम और उनकी टीम द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
वर्कशॉप में विशेष रूप से डॉ प्रीती तिवारी (जबलपुर) ने उपस्थित होकर महिलाओं को त्वचा देखभाल, स्वास्थ्य जागरूकता तथा दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले उपयोगी ब्यूटी टिप्स की जानकारी दी। 
उन्होंने बताया कि सही खानपान, नियमित दिनचर्या और त्वचा की उचित देखभाल से प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखी जा सकती है।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विशेषज्ञ से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह की कार्यशालाओं का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य व सौंदर्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
अंत में हर्षिता अहिरवार द्वारा उपस्थित महिलाओं का आभार प्रदर्शन किया गया।