भाजपा किसान मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर श्रीराम चौक पर आतिशबाजी कर जताया हर्ष ,मिठाई से कराया मुंह मीठा ,प्रस्तावित प्रेस वार्ता में नहीं पहुंच पाए भाजपा जिला अध्यक्ष, किसानों के मुकाबले भाजपा पदाधिकारी हि आए नजर।
बड़वानी- प्रदेश सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण पर किसानों को मिलने वाले मुआवजे को बढाकर चार गुना किए जाने पर जिला भाजपा किसान मोर्चा द्वारा गुरुवार शाम 5 बजे जिला मुख्यालय पर श्रीराम चौक पर आतिशबाजी कर हर्ष जताया और मिठाई से मुंह मीठा कराया। हालांकि खुले चौराहे पर प्रस्तावित प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष नहीं पहुंच पाए। वहीं किसानों के मुकाबले भाजपा पदाधिकारी ही नजर आए।
इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री राजीव पटेल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित मे लिया यह निर्णय ऐतिहासिक है। पूर्व में भूमि अधिग्रहण पर किसानों को मात्र 2 गुना मुआवजा दिया जाता था, लेकिन प्रदेश की डॉ. मोहन यादव की सरकार ने इसे बढ़ा कर चार गुना कर दिया है। पीएम मोदी के संकल्प अनुसार मप्र की भाजपा सरकार भी किसानों को समृद्ध, शक्तिशाली और आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। इस निर्णय से किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष के नहीं पहुंचने के सवाल पर प्रदेश मंत्री पटेल ने कहा कि वे किसी विशेष कार्य से लेट हो गए हैं, कुछ देर में आएंगे। इसलिए कार्यक्रम तय समय पर किया गया। प्रेस वार्ता आतिशबाजी कार्यक्रम में ग्रामीण किसानों की मौजूदगी कम होने पर कहा कि यह शार्ट कार्यक्रम था। अभी विवाह आयोजन भी चल रहे हैं। किसानों ने भी इस फैसले को ऐतिहासिक कहा है। वहीं कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश मंत्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस के पास करने के लिए कुछ नहीं हैं, सिवाय बर्तन पिटने के। जनता ने भी उन्हें दिखा दिया हैं कि वे सिर्फ छाती पिटने व रोने का ही काम करेगी।

Continue With Google
Comments (0)