नर्मदा में नहाने गए 6 दोस्तों में से एक युवक डूबा, देर शाम तक नहीं मिला सुराग
बुधनी/मंडीदीप खनपुरा। बुधनी क्षेत्र के नर्मदा ब्रिज के पास रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। नहाने आए 6 दोस्तों में से दो युवक गहरे पानी में चले गए। इनमें एक युवक को उसके साथी ने बचा लिया, जबकि दूसरा युवक पानी में डूब गया। देर शाम तक पुलिस और गोताखोरों द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका।
जानकारी के अनुसार रविवार करीब 3 बजे मंडीदीप खनपुरा निवासी 6 दोस्त नर्मदा नदी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान संदीप पिता दिलीप उम्र 17 वर्ष एवं कैलाश पिता सूरज उम्र 18 वर्ष गहरे पानी में चले गए। मौके पर मौजूद उनके एक साथी ने संदीप को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन कैलाश तेज बहाव और गहराई में डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। थाना प्रभारी संदीप जाट, तहसीलदार ललित सोनी सहित पुलिस स्टाफ एवं गोताखोरों की टीम ने नदी में युवक की तलाश शुरू की। देर शाम तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा, लेकिन अंधेरा होने के कारण तलाश कार्य रोकना पड़ा।
थाना प्रभारी का बयान
थाना प्रभारी संदीप जाट ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू शुरू कराया गया। बोट और गोताखोरों की मदद से आसपास पानी में तलाश की गई, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। सोमवार सुबह दोबारा रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।
रोज़गार
नर्मदा में नहाने गए 6 दोस्तों में से एक युवक डूबा, देर शाम तक नहीं मिला सुराग
नर्मदा में नहाने गए 6 दोस्तों में से एक युवक डूबा, देर शाम तक नहीं मिला सुराग
May 10, 2026 07:41 PM
1 min read
152 views
1/3
Tags:
#nameda_me_dooba_yuvak
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google