जिले के फर्नीचर को जीआई टैग मिलने से उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी: विधायक श्रीमती ललिता यादव
उत्पादों को ई-कॉमर्स साइट से जोड़ने एमपी ओडीओपी प्रगति समिट का हुआ आयोजन
कलेक्टर ने कहा हर विधानसभा में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे
एमएसएमई विभाग एवं ओएनडीसी के बीच एमओयू एक्सचेंज हुआ, जिले के उत्पाद डिजिटल नेटवर्क से जोड़े जाएंगे
----------
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग द्वारा एक जिला एक उत्पाद (लकड़ी फर्नीचर) के संवर्धन, बाजार पहुंच, निर्यात के अवसर उपलब्ध कराने एवं उत्पादों को ई-कॉमर्स साइट से जोड़ने के संबंध में एमपी ओडीओपी प्रगति समिट 2026 का आयोजन छतरपुर शहर के एक निजी होटल में किया गया। ताकि उत्पादों की गुणवत्ता को बढ़ाने, नवीन तकनीक से परिचित कराने एवं पैकेजिंग में सुधार इत्यादि में मदद मिल सके।
ओडीओपी प्रगति समिट का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक छतरपुर श्रीमती ललिता यादव, विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरसिया, कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इस अवसर पर एमएसएमई विभाग के वरिष्ट अधिकारी उपस्थित रहे। समिट में लकड़ी फर्नीचर निर्माण करने वाली इकाईयों के प्रतिनिधि एवं संभाग के प्रमुख इन्वेस्टर, पैकेजिंग गुणवत्ता, लॉजिस्टिक, ई कॉमर्स ब्रांड, डिजाइन, फर्नीचर क्रेता तथा वन विकास संस्थान इत्यादि क्षेत्रों से विषय विशेषज्ञ शामिल हुए। राज्य शासन द्वारा छतरपुर जिले के एक जिला एक उत्पाद अंतर्गत वुडन फर्नीचर को चुना गया है। जिसे जीआई टैग भी मिल चुका है। जिससे जिले के फर्नीचर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान मिलेगी। समिट के दौरान एमएसएमई विभाग म.प्र. एवं ओएनडीसी के बीच एमओयू एक्सचेंज किया गया। जो छतरपुर के फर्नीचर कारीगारों सहित प्रदेश भर के उद्यमियों और स्टार्टअप्स को ओएनडीसी के डिजिटल नेटवर्क से जोड़ेगा। साथ ही उनके उत्पादों को देश विदेश के बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
लोकल फॉर वोकल का सपना हो रहा साकार
ग्राम धामची में उद्योग स्थापित करने जमीन का हुआ आवंटन
विधायक श्रीमती यादव ने कहा कि जिले के फर्नीचर को जीआई टैग दिलाने एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकल फॉर वोकल के सपने को साकार करने प्रदेश में किए जा रहे सार्थक प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद व्यक्त करती हूं। उन्होंने कहा ग्राम धामची में जिला प्रशासन द्वारा लकड़ी के उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन आवंटन का कार्य पूर्ण हो चुका है। साथ ही उन्होंने कहा हमारे कारीगरों पूरी कुशलता के साथ फर्नीचर में नक्काशी करते हैं उनके उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
कलेक्टर ने कहा राज्य शासन द्वारा छतरपुर जिले में औद्योगिक विकास के लिए विशेष फोकस किया जा रहा है। जिले के फर्नीचर को जीआई टैग मिलना कारीगरों की कार्यकुशलता एवं दक्षता का परिचय है। समिट के माध्यम से विशेषज्ञों द्वारा प्राप्त प्रशिक्षण से जिले के उत्पादों को सोशल मीडिया एवं ई कॉमर्स साइट पर प्रदर्शित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा शासन के निर्देशानुसार जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र में एक-एक औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। जिसके चिन्हांकन एवं जमीन आवंटन की कार्यवाही की गई है। ताकि जिले के सभी क्षेत्रों में उद्योग स्थापित हों और कारीगरों को लाभ मिल सके।
Jansampark Madhya Pradesh
#chhatarpur
Continue With Google
Comments (0)