डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन और क्राफ्टमैनशिप सर्टिफिकेट इन फूड एंड बेवरेज सर्विस में 30-30 सीटों पर ऑफलाइन आवेदन शुरू
शहडोल, 23 जुलाई 2026 / भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्थापित एवं मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित तथा राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं कैटरिंग टेक्नोलॉजी, नोएडा से संबद्ध प्रशिक्षण संस्था फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट का नया शैक्षणिक सत्र 03 अगस्त 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है।
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह संस्थान जिला मुख्यालय से 04 किलोमीटर दूर ग्राम बरूखा, तहसील सोहागपुर में संचालित है।
दो प्रमुख पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश -
1. डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन - अवधि डेढ़ वर्ष। शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास। कुल 30 सीटें। प्रशिक्षण शुल्क 29,250 रुपये, जो दो किस्तों में जमा किया जा सकेगा।
2. क्राफ्टमैनशिप सर्टिफिकेट कोर्स इन फूड एंड बेवरेज सर्विस - अवधि 06 माह। शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास। कुल 30 सीटें। प्रशिक्षण शुल्क 15,000 रुपये, जो दो किस्तों में जमा किया जा सकेगा।
प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया ऑफलाइन प्रारंभ हो गई है। संस्थान में शुल्क सहित हॉस्टल की सुविधा, नामांकित होटलों में प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड, आरक्षित वर्ग के लिए छात्रवृत्ति, आधुनिक प्रयोगशालाएं एवं कोर्स पूर्ण होने पर प्लेसमेंट की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लेने की अपील की है। यहां से पास आउट छात्रों को सुनिश्चित रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
डिप्लोमा पूर्ण करने के बाद युवाओं को इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों में सुपरवाइजर, देश-विदेश के होटल्स एवं रेस्टोरेंट, फास्ट फूड रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल, फ्लाइट कैटरिंग एवं ग्राउंड स्टाफ, रेलवे कैटरिंग, रिटेल एवं कस्टमर केयर सर्विस, मार्केटिंग और सेल्स एग्जीक्यूटिव, बैंकों में कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव, सेना, नौसेना, वायु सेना या पुलिस में मेस इंचार्ज के रूप में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
इसके अतिरिक्त संस्थान में स्ट्रीट फूड संचालकों, स्थानीय ठेला, फूड स्टॉल एवं छोटे भोजनालय संचालकों के लिए फूड सेफ्टी व हाइजीन प्रशिक्षण, महिला स्व-सहायता समूहों को कैटरिंग, सामुदायिक रसोई, कैंटीन संचालन, बेकरी एवं फूड प्रोसेसिंग, स्थानीय एवं आदिवासी पारंपरिक व्यंजनों के संरक्षण व मानकीकरण, होम-स्टे संचालकों तथा बेरोजगार युवाओं के लिए अल्पकालीन एवं उद्यमिता प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क - मोबाइल नंबर 8435660766 अथवा फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट, बरूखा, शहडोल।
Continue With Google
Comments (0)