रोजगार शिविर में 30 युवाओं को मिला रोजगार का अवसर
मशीन ऑपरेटर पद हेतु निजी कंपनी ने किया प्राथमिक चयन
जिला प्रशासन की पहल से युवाओं को मिला नया अवसर
जिला रोजगार कार्यालय खरगोन द्वारा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 26 मई 2026 को जिला रोजगार कार्यालय परिसर, पुराना कलेक्ट्रेट, खरगोन में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की।
कार्यालय प्रभारी राजपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार शिविर के दौरान ACE Enterprises द्वारा खरगोन जिले के 30 युवाओं का मशीन ऑपरेटर पद के लिए प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया।
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को आगामी प्रक्रिया के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं नियुक्ति से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे। रोजगार शिविर से युवाओं में उत्साह देखने को मिला तथा जिले में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में यह आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
रोजगार शिविर में 30 युवाओं को मिला रोजगार का अवसर मशीन ऑपरेटर पद हेतु निजी कंपनी ने किया प्राथमिक चयन जिला प्रशासन की पहल से युवाओं को मिला
Continue With Google
Comments (0)