नर्मदापुरम
भारत टेक्स 2026 में ट्राइडेंट ग्रुप ने पेश की भविष्य की विकास रणनीति
आरएंडडी पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश, 17 से अधिक पेटेंट और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग पर जोर
14 जुलाई। वैश्विक होम टेक्सटाइल कंपनी ट्राइडेंट ग्रुप ने भारत टेक्स 2026 में अपनी भविष्य की विकास रणनीति पेश करते हुए नवाचार, अत्याधुनिक विनिर्माण और सतत विकास को वृद्धि का प्रमुख आधार बताया। कंपनी ने रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) और पर्यावरणीय प्रदर्शन को मजबूत करने के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। कंपनी के पास 17 से अधिक पेटेंट और 147 ट्रेडमार्क हैं।
‘द एक्सप्रेशन ऑफ लिविंग’ थीम पर आधारित ट्राइडेंट के प्रदर्शन में आधुनिक जीवनशैली, टेक्सटाइल इनोवेशन, समकालीन डिजाइन और भारतीय शिल्प कौशल का संगम देखने को मिला। कंपनी ने एडवांस फाइबर ब्लेंड्स, हाई-परफॉर्मेंस यार्न और विशेष फिनिशिंग तकनीकों पर काम करने के लिए समर्पित इनोवेशन सेल भी स्थापित किया है।
राज्यसभा सांसद एवं ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस पद्मश्री डॉ. राजिंदर गुप्ता ने कहा कि भारत अब केवल वैश्विक टेक्सटाइल उद्योग का हिस्सा नहीं, बल्कि उसके भविष्य को दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने नवाचार, डिजाइन और उत्कृष्ट शिल्प कौशल को उद्योग के भविष्य का आधार बताया।
इस अवसर पर ट्राइडेंट ग्रुप के होम डेकोर ब्रांड माईट्राइडेंट ने अपने नए फेस्टिव और होम डेकोर कलेक्शन भी पेश किए। डिजाइनर करण तोरानी के साथ ‘तोरानी फॉर माईट्राइडेंट’ और ‘शिवन और नरेश फॉर माईट्राइडेंट’ का दूसरा संस्करण लॉन्च किया गया।
माईट्राइडेंट की चेयरपर्सन नेहा गुप्ता बेक्टर ने कहा कि नए कलेक्शन आधुनिक डिजाइन, रचनात्मकता और भारतीय शिल्प कौशल के संतुलित मेल को दर्शाते हैं। वहीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजनीश भाटिया ने बताया कि कंपनी देशभर में अपने रिटेल टच प्वाइंट्स की संख्या 7,000 से बढ़ाकर 10,000 करने की योजना पर काम कर रही है। इसके साथ होटल, रेस्तरां, कैटरिंग, संस्थागत बाजार और कॉर्पोरेट गिफ्टिंग सेगमेंट में भी विस्तार किया जाएगा।
ट्राइडेंट ग्रुप ने भारत टेक्स 2026 के माध्यम से टिकाऊ विकास, तकनीकी नवाचार और उपभोक्ता-केंद्रित डिजाइन के साथ भारतीय रचनात्मकता और गुणवत्ता को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Continue With Google
Comments (0)